लेबनान में पेजर के बाद अब वॉकी टॉकी में धमाके
ब्रेकिंग न्यूज फ्रॉम लेबनान
लेबनान में पेजर में हुए धमाकों के बाद वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुए हैं। वहां के स्थानीय अखबार अल जजीरा के मुताबिक इस हमले में अब तक 14 लोगों की मौत हुई है, वहीं 450 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। राजधानी बेरूत में सोलर सिस्टम में भी धमाकों की जानकारी सामने आई है।
इनमें से एक धमाका हिजबुल्लाह सांसद अली अम्मार के बेटे के जनाजे के समय हुआ। वह 17 सितंबर को पेजर में हुए धमाके की चपेट में आया था। हिजबुल्लाह के लड़ाके एक-दूसरे से बातचीत के लिए इन वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करते थे।
वॉकी टॉकी का नाम ICOM V 82 था जो जापान में बनते हैं। यह दूसरा बड़ा तकनीकी हमला है। इससे पहले ब्रिटिश न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि इजराइल की एजेंसी मोसाद ने हिजबलुल्लाह के 5000 पेजर्स में विस्फोटक लगाए थे।
ये पेजर्स कोड की मदद से ऑपरेट होते हैं। मंगलवार को इन पेजर्स में एक मैसेज से विस्फोटक को एक्टिवेट कर दिया। हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 3000 से ज्यादा घायल हुए हैं। इनमें लेबनान में मौजूद
ईरान के राजदूत भी शामिल हैं।
