UPPSC RO/ARO EXAM PETTERN CHANGE
Official Letter ✉️
कार्यालयः लोक सेवा आयोग, उ०प्र० संख्या: 1910/05/ई-1/2022-23 प्रयागराज, दिनांक 30 सितम्बर, 2024 शुद्धि-पत्र
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी आदि परीक्षा-2023 हेतु जारी विज्ञापन संख्या-ए-7/ई-1/2023, दिनांक 09.10.2023 के परिशिष्ट-3 में उल्लिखित परीक्षा योजना में एतद्द्वारा आंशिक संशोधन किया जाता है। तद्कम में संशोधित परीक्षा योजना निम्नयत् है -
प्रारम्भिक परीक्षा
प्रश्नपत्र का नाम :- सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिन्दी (सामान्य शब्द ज्ञान एवं व्याकरण)।
प्रश्नपत्र का प्रकार:- वस्तुनिष्ठ प्रकारक।
प्रश्नपत्र की संख्या:- एक (01)
प्रश्नों की संख्या :- दो सौ (200)(जिसमें सामान्य अध्ययन के कुल 140 प्रश्न तथा सामान्य हिन्दी के कुल 60 प्रश्न होंगे)।
प्रत्येक प्रश्न पर निर्धारित अंक:- एक (01)
प्रश्नपत्र का पूर्णांक:- दो सौ (200)।
समयावधि :- तीन (03:00) घण्टे।
मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा की परीक्षा योजना विज्ञापन संख्या-ए-7/ई-1/2023. दिनांक-09.10.2023 के अनुसार यथावत रहेगी।
नोट- ध्यातव्य है कि प्रारम्भिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा के विषयों के संगत पाठ्यक्रम यथावत रहेंगे।
