सरकारी नौकरी: रेलवे में 14298
पदों पर निकली भर्ती, 2 अक्टूबर से शुरू आवेदन, 90 हजार से ज्यादा सैलरी
आरआरबी ने रेलवे भर्ती बोर्ड टेक्नीशियन भर्ती के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा।
पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2024 से शुरू होकर 8 अप्रैल 2024 तक चली थी और 9144 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। बाद में भर्ती बोर्ड ने पदों की संख्या में 5154 की बढ़ोतरी की थी। अब कुल 14298 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
RRB टेक्नीशियन भर्ती विवरण
| पद का नाम | टेक्नीशियन |
|---|---|
| कुल पद | 14298 |
| आवेदन प्रारंभ दिनांक | 02/10/2024 |
| आवेदन की अंतिम दिनांक | 16/10/2024 |
| डाउनलोड नोटिफिकेशन |
|
| Apply online |
फीस 500 रुपए
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
• टेक्नीशियन ग्रेड 1 : बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री।
• टेक्नीशियन ग्रेड 3:
10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट प्राप्त उम्मीदवार।
आयु सीमा :
• 18-36 साल
• 1 जुलाई, 2024 के अनुसार
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु
सीमा में छूट दी जाएगी।
फीस :
• कैंडिडेट्स को 500 रुपए फीस देना
होगी।इसमें से 400 रुपए सीबीटी टेस्ट के बाद वापिस कर दिए जाएंगे।
आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को 250
रुपए फीस देना होगी।
• यह फीस सीबीटी टेस्ट में बैठने के बाद वापस कर दी जाएगी।
जोन वाइज वेकेंसी
सिलेक्शन प्रोसेस
सीबीटी एग्जाम
• डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
• मेडिकल एग्जाम
सैलरी :
पद के अनुसार 19,900-92,300 रुपए प्रतिमाह।
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट जाएं।
indianrailways.gov.in पर
पेज पर Recruitment सेक्शन में
जाएं।
जोन के आगे दिए लिंक पर जाकर आवेदन करें।
आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करें।
• रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर दें।
आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद होगी।
