अगले वर्ष रेलवे में 50 हजार पदों पर भर्ती, भर्ती कैलेंडर जल्द
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नया साल खुशखबरी लेकर आएगा। रेलवे की ओर से अगले साल करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जल्द ही रेलवे बोर्ड की ओर भर्ती कैलेंडर जारी होगा। इसमें नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटगरी यानी एनटीपीसी, टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर, लेवल-1 ग्रुप डी आदि पद शामिल हैं। ग्रुप डी के लिए करीब 15 हजार, एनटीपीसी के लिए करीब 10 हजार, टेक्नीशियन व जूनियर इंजीनियर के लिए 5-5 हजार रिक्त पदों पर नई नियुक्ति होगी। 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एनटीपीसी व ग्रुप डी के लिए होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने भर्ती बोडों से रिक्त पदों की रिपोर्ट की मांग की है। जिसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड मुजफ्फरपुर के अलावा देश के अन्य भर्ती बोडों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सोनपुर व समस्तीपुर रेल मंडल से रिक्त पदों की जानकारी ली जा रही हैं। पूर्व की तरह सभी परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। हर दो-तीन माह पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी होगा। प्रत्येक चरण की परीक्षा के लिए किसी एक भर्ती बोर्ड को नोडल बोर्ड बनाया जाएगा।
अभी रेलवे में 45708 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है
फिलहाल रेलवे में 45708 पदों पर नियुक्ति की प्रकिया चल रही है। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्डों की ओर से परीक्षा केंद्रों का चयन किया जा रहा है। टाटा कंसल्टेंसी परीक्षा संचालित करेगी। सहायक लोको पायलट के 18799 पद हैं। इसमें आरआरबी मुजफ्फरपुर व पटना के अधीन 38-38 पद हैं। वहीं, आरपीएफ एसआई के लिए कुल 4660 पद हैं। इसमें मुजफ्फरपुर के दो समेत पूर्व मध्य रेलवे में 221 पद हैं। इसके अलावा टेक्नीशियन के 14298 पदों में आरआरबी मुजफ्फरपुर के अधीन 113 पद, जेई 7951 पदों में से मुजफ्फरपुर बोर्ड के अधीन 11 व पटना के अधीन 247 पदों पर बहाली होनी है।
परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने व प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर रोकथाम के लिए नए कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक व धांधली में शामिल सरकारी अधिकारियों व कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। संलिप्तता सामने आने पर एक करोड़ रुपए जुर्माना व 5 साल की जेल का प्रावधान किया गया है।


Nice information sir thank you 🙏🙏
जवाब देंहटाएंThnk you
जवाब देंहटाएं