राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किए गए थे। इस वर्ष, राजस्थान CET 12वीं लेवल एग्जाम के लिए रिकॉर्ड तोड़ संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुल 18 लाख 63 हजार 82 उम्मीदवारों ने इस एग्जाम के लिए आवेदन किया है।
CET 12th Level Exam date
इस एग्जाम के लिए RMSSB ने 22, 23 और 24 अक्टूबर 2024 को करवाने का फैसला किया है
RMSSB ने सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म की संख्या जारी की है। इस बार रिकॉर्ड संख्या में फॉर्म भरे गए हैं, और उम्मीदवारों को 1 अक्टूबर 2024 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चली। बोर्ड द्वारा पहले ही यह स्पष्ट किया गया था कि अंतिम तिथि में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, जिससे सभी उम्मीदवारों ने समय पर आवेदन पूरा कर लिया था।
पिछले साल 12वीं लेवल सीईटी एग्जाम के लिए 16 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 12 लाख ने एग्जाम दी थी। इस साल, 18,63,082 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, और आवेदन की अंतिम तिथि अब समाप्त हो चुकी है।
सीनियर सेकेंडरी स्तर सामान पात्रता परीक्षा कार्यक्रम जारी
सीनियर सेकेंडरी स्तर की समान पात्रता एग्जाम छह चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिदिन दो पारियों में एग्जाम होगी। एग्जाम 22, 23, और 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली पारी सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों के दरवाजे परीक्षा से एक घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा। परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस Rmssb की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
