SSC caught fake students before giving exam with the help of AI
एसएससी ने एआई की मदद से परीक्षा देने से पहले फर्जी छात्रों को पकड़ा
SSC MTS व हवलदार परीक्षा शुरू होने से पहले AI के जरिए किए गए थे चिन्हित
MTS व हवलदार परीक्षा के लिए सॉल्वर के फोटो लगाकर आवेदन करने वाले 598 विद्यार्थियों को कर्मचारी चयन आयोग एसएससी मिडिल जॉन ने नोटिस जारी कर दिया है उनको बुलाकर देखा जाएगा की असली आवेदक कौन है इन सभी को डीबार किया जाएगा ऐसे ही देश भर में आवेदन करने वाले कुल 1300 आवेदकों को अलग-अलग जोनल कार्यालय से नोटिस जारी किया जा रहा है।
एसएससी की परीक्षा में पहले फोटो मिक्सिंग करके सॉल्वर शामिल होते थे उनको पकड़ना मुश्किल होता था कुछ पकड़े भी जाते थे। परीक्षा से लेकर प्रमाण पत्र की जांच होने के बावजूद कई सॉल्वर कामयाब हो जाते थे। कई वर्षों तक सोलर गैंग ने ऐसा खेल किया फरवरी 2023 से एससी ने लाइव फोटो के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कराई तो फोटो मिक्सिंग का खेल खत्म हो गया और सॉल्वर फोटो मिक्सिंग नहीं कर पा रहे है तो नया तरीका अपनाया है। एक-एक सॉल्वर ने कई आवेदकों के नाम से अपनी फोटो लगाकर आवेदन कर दिया है ।
30 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए एसएससी में फोटो का मिलान करवाया तो वह सभी चिन्हित कर लिए गए हैं। पहली बार एआई का प्रयोग करके ऐसा किया गया इससे 400 सॉल्वर चिन्हित कर लिए गये है। मध्य क्षेत्र प्रयागराज में 261 सॉल्वरो ने 598 आवेदन किए हैं चिन्हित किए गए सॉल्वर अब परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
कंप्यूटर मॉनिटर बदलकर कराई गई थी नकल जांच में पुष्टि
गोरखपुर एसएससी के ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर सरकारी नौकरी पाने का मामला जांच में सही पाया गया है एसटीएफ की जांच में नौसड़ स्थित स्वस्तिक ऑनलाइन सेंटर पर परीक्षा के दौरान कंप्यूटर मॉनिटर बदलकर 22 परीक्षार्थियो को मदद पहुंचाने की पुष्टि के बाद एसटीएफ की तरफ से गिड़ा थाने में 6 नामजद व परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है जांच में पता चला कि बदले गए मॉनिटर पर एनिडेस्क के माध्यम से पेपर सॉल्व किया गया इसमें फर्जीवाड़ा कर 22 लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की शिकायत मिली थी।

Nice Action by ssc
जवाब देंहटाएंNice Action by ssc
जवाब देंहटाएंYes
हटाएं